-
Advertisement
हिमाचल के शिंकुला दर्रा में बर्फबारी, कल से बिगड़ेंगे मौसम के मिजाज
Himachal Weather: हिमाचल के दुर्गम जिला लाहुल स्पीति के शिंकुला दर्रा में बीती रात को बर्फबारी हुई है। साथ ही रोहतांग का साथ बारालाचा, कुंजुम में भी बर्फ के हल्के फाहे गिरे। इन दिनों जो पर्य़टक मनाली पहुंच रहे वे बर्फ देखने के लिए शिंकुला जा रहे हैं। उधर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 20 और 21 दिसंबर कोलाहुल स्पीति , चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा । ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब होने के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/2001885176239157270
मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और ऊना जिला के कुछ क्षेत्रों में आज सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम व रात को जरूर ठंड पड़ रही है, क्योंकि निचले इलाकों में बीते एक महीने से कोहरा पड़ रहा है। इससे कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई है।अगले एक सप्ताह के दौरान- निचले और मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 10 डिग्री के बीच, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 0 से 8 डिग्री और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में माइनस -8 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। कुल्लू और शिमला के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा उछाल आएगा।
तुलसी बाबा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
