हिमाचल: रोहतांग, लाहुल सहित यहां हुई बर्फबारी; झमाझम बरसे मेघ- जाने कल कैसा रहेगा मौसम

शिमला में बादल छाने के बाद भी नहीं हुई बारिश, 8 जिला में 18 तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल: रोहतांग, लाहुल सहित यहां हुई बर्फबारी; झमाझम बरसे मेघ- जाने कल कैसा रहेगा मौसम

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) द्वारा जारी येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बुधवार रात और गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी (Snowfall) हुई है। इसके अलावा मनाली में झमाझम बारिश (Rain) रिकॉर्ड हुई। वहीं मंडी के सराज और गोहर में ओलावृष्टि (Hailstorm) से फलदार पौधों को नुकसान हुआ है। हालांकि येलो अलर्ट के बावजूद राजधानी शिमला (Shimla) में बादल नहीं बरसे। गुरुवार को शहर में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।


यह भी पढ़ें:हिमाचल में कई इलाकों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान

प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। अन्य मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में 18 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश में इन दिनों वीकेंड चल रहा है। जिसके चलते बाहरी राज्यों से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल का रूख कर रहे हैं। इन पर्यटकों के लिए मौसम के बदले करवट ने चेहरे पर खुशियां भर दी हैं।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत, तीन दिन तक बारिश के साथ चलेगा अंधड; येलो अलर्ट जारी

रोहतांग, बारालाचा व कुंजुम दर्रे में बुधवार रात को शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार सुबह भी जारी रही। रोहतांग दर्रे सहित धुंधी, मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लदाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, मांगन कोट, फ्रेंडशिप पीक, शिकुला जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ केलांग व नीलकंठ की पहाड़ियों सहित समस्त ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। मनाली (Manali) में देर रात को बारिश होने से कृषि और बागवानी को संजीवनी मिल गई है। खासकर सेब उत्पादकों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। बारिश नहीं होने के कारण सेब की फसल की ड्रापिंग का भी खतरा बढ़ गया था।

इसी तरह से लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला में अप्रैल माह में बीती रात से बर्फबारी हो रही है। जिससे लाहुल स्पीति में मौसम काफी ठंडा हो गया है। भले ही बर्फबारी होने से गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन क्षेत्र के किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो गया है। लाहुल घाटी में किसानों द्वारा इन दिनों आलू, मटर व गोभी की फसल के लिए खेतों को तैयार किया जा रहा था, लेकिन बर्फबारी के चलते अब ये काम नहीं हो सकेगा। जिससे किसानों की आर्थिकी पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | hailstorm | himachal | Himachal News | latest news | himachal abhi abhi news | rohtang pass | snowfall | Meteorological Center Shimla | rain | Shimla | Manali
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है