-
Advertisement
हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत, तीन दिन तक बारिश के साथ चलेगा अंधड; येलो अलर्ट जारी
Last Updated on April 11, 2022 by
शिमला। हिमाचल में पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप सहन कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश (Rain) के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं, निचले व मैदानी भागों में 12 से 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया गया है। उधर, प्रदेश के शीत जिले लाहुल-स्पीति के केलांग में अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केलांग में 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 20 अप्रैल 2012 को यहां अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: 12 अप्रैल से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी, कुल्लू में अंधड़ ने रुलाए बागवान
प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान
बता दें कि सोमवार को प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 27.2, ऊना 39.9, चंबा 34.8, केलांग 18.7, धर्मशाला 34, कांगड़ा 36.7, भुंतर 35, हमीरपुर 36.8, सुंदरनगर 36.3, बिलासपुर 37, कुफरी 20.9, सोलन 34.8, कल्पा 24.6 और नाहन में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में कल से बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
न्यूनतम तापमान में शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 13.2, भुंतर 11.2, कल्पा 8.4, धर्मशाला 8.4, ऊना 17.4, नाहन 25.1, केलांग 4.4, पालमपुर 17.0, सोलन 17.0, मनाली 9.4, कांगड़ा 17.6 0, मंडी 114.9, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 14.2, चंबा 13.3, डलहौजी 17.6, कुफरी 14.5, जुब्बड़हट्टी 20.8 और पांवटा साहिब में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।