-
Advertisement
हिमाचल: बर्फ से लदी इन तीन चोटियों पर फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रदांजलि
काज़ा। स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां पूरे प्रदेश में तिरंगा फहराया (hoisting Tricolor) गया, वहीं डोगरा स्काउट समुदो के जवानों ने तीन चोटियों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की 75वीं वर्षगांठ मनाई। रविवार को डोगरा स्काउट त्रिपिक बिग्रेड के जवानों ने चार दिन की कठिन चढ़ाई के बाद जांस्कर और ग्रेटर हिमालय रेंज की तीनों चोटियों (Three Peaks of Himachal) पर तिरंगा फहराया। इस दौरान बर्फ से लदी पहाड़ियों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। इन चोटियों में गंगथांगला, मानेरंग पास और आईबेक्स चोटी शामिल है। गंगथांगला चोटी की ऊंचाई 5470 मीटर जबकि मानेरंग चोटी की ऊंचाई 5888 मीटर और आईबेक्स चोटी 6220 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। बताया जा रहा है कि हर चोटी के लिए अलग-अलग जवानों की टीम बनाई गई थी। एक टीम में छह अधिकारी, छह जेसीओ व 50 जवान शामिल थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पन्नू की धमकी निकली टांय-टांय फिस्स,भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
तीनों चोटियों के लिए हरी झंडी पूड में कमांडेंट ने दी थी। चार दिन के लंबे ट्रैक के बाद टीम इन तीनों चोटियों पर पहुंची। बर्फ से लदी पहाड़ियों (Snow Covered Hills) पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। इससे पहले डोगरा स्काउट की 15 सदस्यीय टीम कुल्लू पोमोरी चोटी पर पहुंची थी। माउंटेनरिंग अभियान के तहत ले. कर्नल जयप्रकाश कुमार की अगुवाई में कुल्लू की 6553 मीटर की ऊंची चोटी को फतेह किया गया। बारा शिंगरी ग्लेशियर लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) में स्थित है। 28 जुलाई, 2021 को सुमदो से हरी झंडी दी गई थी। 10 अगस्त को टीम चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंची। ये ट्रैक काफी ही चुनौतीपूर्ण और खतरों से भरा है। यह एक्सपीडिशन भारत पाक 1971 युद्ध की गोल्डन जुबली के उपलक्ष्य पर था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…