-
Advertisement
मां के कहने पर बेटे ने आरी से बाथरूम में बाप के कर डाले छह टुकड़े
Last Updated on November 20, 2022 by sintu kumar
इंडिया (India) पर क्राइम चरम पर है। लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ी हुई हैं। अमन-शांति बरकरार रखने का पैगाम देने वाली सरकारें मौन धारण किए हुए हैं। दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड (shraddha murder case) ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस दर्द को अभी लोग भूले नहीं है और इधर कोलकाता (Kolkata) में भी एक कपूत बेटे ने अपनी मां के कहने पर अपने पिता (Father) के आरी से छह टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि ये दोनों श्रद्धा मर्डर से प्रेरित हुए थे। इस सारी वारदात को उसने मां के कहने पर अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:रोजाना तुलसी की पत्तियां चबाने से दूर हो जाते हैं रोग,मिलेगा यह फायदा
बताया जा रहा है कि इस कलयुगी बेटे ने बाथरूम के अंदर की अपने पिता के आरी से छह टुकड़े कर डाले। इसमें उसकी मां ने भी साथ दिया। मां और बेटा पहली बार शव के टुकड़ों को साइकिल पर फेंकने गए। बाद में दो बार बेटा अकेले ही शव के टुकड़े फेंकने गया।