-
Advertisement
कलयुगी बेटे ने किया शर्मसार: मां की अश्लील तस्वीर खींचकर करने लगा Blackmail
कोटा। राजस्थान के कोटा (Kota) जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां स्थित शिवपुरी इलाके में रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने मां और बेटे के सबसे पावन रिश्ते को कलंकित करते हुए कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। आरोप है कि संपत्ति को अपने नाम कराने के लिए बेटे ने अपनी मां की अश्लील तस्वीर (Vulgar Pics) मोबाइल से खींच ली और फिर उसे ब्लैकमेल (Blackmail) करने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बेटे (Son) को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: हिंद महासागर के ऊपर अंतरिक्ष में टूटा Russian Rocket, टुकड़ों से सैटेलाइट्स को खतरा!
हवन कर रही मां पर तेजाब जैसी वस्तु डाली
75 साल की वृद्ध महिला ने बताया कि उसके बेटे ने संपत्ति विवाद की वजह से अश्लील तस्वीर खींच ली और उसे अपने ही परिवार के लोगों के फोन पर भेजने लगा है। महिला ने पुलिस के पास दी गई शिकायत में बताया कि 13 मई को घर पर हवन कर रही थी। तभी उसके बेटे दीपक तिवारी ने उस पर तेजाब जैसी वस्तु डाली, जिससे हवन के सभी कंडे बुझ गए। महिला को चक्कर आने लगे और उसके पूरे शरीर में खुजली चलने लगी। उसने सारे कपड़े उतार दिए। तब मौका पाकर दीपक तिवारी ने अपनी मां की अश्लील तस्वीरें ले ली। तस्वीरें व्हाट्सएप पर रिश्तेदारी में वायरल करवा दिए थे।
यह भी पढ़ें: Covid-19 Effect: क्रिकेट में बॉल टैंपरिंग को मिल सकती है इजाजत, ICC ने शुरू की तैयारी!
उसने अपने मोबाइल से उस तस्वीर को डिलीट कर दिया था
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसने अपने मोबाइल से उस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। पुलिस ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से उस तस्वीर को फिर से हासिल कर लिया। उस तस्वीर के आधार पर कोर्ट ने आरोपी बेटे को जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दीपक तिवारी ने अपनी मां (Mother) के साथ चल रहे मकान के विवाद को लेकर फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर मकान हड़पने के लिए वायरल कर दिए थे।
