-
Advertisement
शिमला से दिल्ली लौटी सोनिया और प्रियंका गांधी, कल अध्यक्ष पद के चुनाव में लेंगी हिस्सा
Last Updated on October 16, 2022 by sintu kumar
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) के छराबड़ा में कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाधीं (Sonia Gandhi) अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ 6 दिन आराम करने के बाद आज यानी रविवार को वापस दिल्ली (Delhi) लौट गईं। सोनिया गांधी 10 अक्टूबर को शिमला अपनी बेटी के घर छराबड़ा पहुंची थी। जबकि उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 4 अक्टूबर को ही शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पर छुट्टियां मनाने के लिए पहुंच गई थी। दोनों आज एक साथ ही दिल्ली के लिए वापस लौट गईं। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग लेने के लिए वह वापस लौटी हैं। बता दें कि कल यानी सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress National Presidential Elections) होने हैं। सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी दोनों दिल्ली में जाकर वोट डालेंगे। इसलिए दोनों रविवार को ही वापस दिल्ली लौट गई हैं। इससे पहले बीते रोज हिमाचल चुनाव के लिए टिकट आवंटन को लेकर हुई सीईसी की बैठक (CEC Meeting) में सोनिया गांधी शिमला से ही वर्चुअल जुड़ी थीं।
यह भी पढ़ें:हरोली में गरजे मुकेश: बोले- आचार संहिता लगते ही हुआ जयराम सरकार का सूर्य अस्त
सोनिया गांधी आज सुबह करीब साढ़े दस बजे शिमला (Shimla) से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। उनकी चंडीगढ़ से दोपहर की दिल्ली के लिए फ्लाइट है। बता दें किए प्रियंका वाड्रा का शिमला के छराबड़ा में अपना घर है। अक्सर गांधी परिवार यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आता है। पिछले वर्ष सितंबर महीने में पूरा परिवार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा यहां पर छुट्टियां मनाने आए हुए थे। सोनिया गांधी का यह निजी दौरा था। इसके बारे में पार्टी के पदाधिकारियों तक को सूचना नहीं दी गई थी। यही नहीं यहां पर उन्होंने किसी भी पार्टी नेता से मुलाकात भी नहीं की।