-
Advertisement

बीसीसीआई अध्यक्ष Sourav Ganguly के सीने में फिर उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती
कोलकाता। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को आज शहर के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) ले जाया गया है, जहां उन्हें भर्ती किया जा सकता है। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है। हाल ही में सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह ठीक होकर घर लौट गए थे। गांगुली के फैंस उनके जल्द सकुशल होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार #Rajinikanth की तबीयत बिगड़ी, Hyderabad के अपोलो अस्पताल में भर्ती
The only thing we’re sure of is that you have and will always bounce back stronger!
Get well soon Dada! @SGanguly99 #SouravGanguly pic.twitter.com/4l1OQ6gF5G
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 27, 2021
बता दें कि सौरव गांगुली को इससे पहले 2 जनवरी को सीने में दर्द (Chest Pain) की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनको कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उस दौरान डॉक्टर ने बताया था कि उनके सीने में दो ब्लॉकेज हैं, जिसके लिए उनका इलाज किया जाएगा।
Hope there’s nothing to worry 🤞#SouravGanguly at Apollo. pic.twitter.com/dldPJqb6dm
— Sreyashi Dey (@SreyashiDey) January 27, 2021
सौरव गांगुली को इलाज के बाद 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन आज उसके 20 दिन बाद फिर से उनको दिक्कत हुई है और उनको कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। सौरव गांगुली जब से बीमार हुए हैं, तब से वे कोलकाता से बाहर नहीं गए हैं। इससे पहले वह अहमदाबाद और दिल्ली में कुछ समारोहों में शामिल हुए थे।