- Advertisement -
बिलासपुर। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि बिलासपुर जिले में इस वर्ष अपराध के आंकडों में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थाें से जुडे मामले भी पहले के मुकाबले कम दर्ज किए गए। मर्डर से जुडे सभी मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है। इनमें सितंबर माह में कंदरौर में घटित मर्डर मामला सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया था। इसके अलावा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चरस के मामलों में कमी आई है। पुलिस ने इस वर्ष यातायात से संबंधित लगभग 40 हजार चालान किए तथा 70 लाख का जुर्माना एकत्रित किया। इसी तरह गुमशुदा व्यक्तियों को तलाशने में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है। जिसके तहत पुलिस ने 131 खोए हुए लोगों को अपनों से मिलाया है। जिसमें 95 महिलाएं व 36 पुरूष शामिल है।
- Advertisement -