-
Advertisement
Special | Relief | Package |
Last Updated on October 25, 2023 by sintu kumar
सोलन। हिमाचल प्रदेश में बरसात के दिनों में हुई बारिश ने इस बार हज़ारों लोगों को बेघर किया है, अब प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज देने की घोषणा की है। सोलन जिला में भी प्रदेश सरकार द्वारा आपदा के लिए घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत 1196 घरों को मकान बनाने मदद दी जाएगी। जिला सोलन में 642 पक्के घर व 554 कच्चे मकान और 352 गौशाला है जो कि क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिनमे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए कच्चे व पक्के मकान 413 है जिन्हें सरकार के विशेष राहत पैकेज के तहत सात लाख रुपए दिए जाएंगे, वहीं आंशिक रूप से प्रभावित मकान 783 है जिन्हें एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।