-
Advertisement
उत्तराखंड में धीमी हो रही Covid-19 की रफ्तार: 288 मरीज मिले, 11 की हुई मौत
देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttrakhand) में कोरोना का कहर अब भी लगातार जारी है। हालांकि इन दिनों प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगता हुआ नजर आ रहा है। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वार शुक्रवार शाम को जारी की गई कोविड-19 अपडेट (Covid-19 Update) के अनुसार सूबे में आज के दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 288 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 518 मरीज ठीक भी हुए। 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। मौत का कुल आंकड़ा 979 पहुंच गया है। शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4656 कोरेाना के एक्टिव केस हैं। कुल मरीज 59796 और ठीक होने वालों की संख्या 53718 है। इस तरह रिकवरी रेट 89.84 प्रतिशत पहुंच गया है। संक्रमण दर 6.40 प्रतिशत पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 20 हजार पार, आज 196 मामले-196 ही ठीक
आज के दिन प्रदेश के भीतर रिपोर्ट किए गए मामलों में से सबसे अधिक 62 ऊधमसिंह नगर से हैं। इसके अलावा 44 देहरादून, 41 पौड़ी गढ़वाल, 33 नैनीताल, 26 रुद्रप्रयाग, 17 हरिद्वार, 14 उत्तरकाशी, 13 बागेश्वर, 12 टिहरी गढ़वाल, 10 चमोली, सात चंपावत, पांच अल्मोड़ा और चार पिथौरागढ़ में सामने आए हैं। शुक्रवार को 12363 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। 13029 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी तक राज्य में कुल निगेटिव सैंपल की संख्या 874177 पहुंच गई है। अभी भी 15984 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, आज के दिन प्रदेश में रिपोर्ट की गई मौतों में एम्स ऋषिकेश में दो, एक हिमालयन अस्पताल, एक दून मेडिकल कालेज, दो महंत इंद्रेश अस्पताल, एक यूएसनगर, एक बागेश्वर, दो सुशीला तिवारी हल्द्वानी और श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति शामिल है।
