-
Advertisement
Himachal : स्पीति का गिउ गांव मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी ने गांव वालों से की बात-देखें वीडियो
Spiti Giu Village Connected to Mobile Network: चीन की सीमा (China Border) से सटे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में स्पीति का गिउ गांव (Giu Village In Spiti) गुरुवार को पहली बार मोबाइल नेटवर्क (Mobile Network) से जुड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने गांव वालों से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने दिवाली में सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी यात्रा की चर्चा की और कहा कि गांव के मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने के बाद से डिजिटल इंडिया अभियान को गति मिलेगी।

दूरदराज के इलाकों को संचार प्रौद्योगिकी से जोड़ने को प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा जब वह सत्ता में आए थे तो देश के 18000 से अधिक गांवों में बिजली नहीं थी। इन गांवों में बिजली पहुंचाई गई। अब सरकार दूरदराज के इलाकों को संचार प्रौद्योगिकी (Communication Technology) से जोड़ने को प्राथमिकता दे रही है।

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-वीवीपी के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।
-काजोल चौहान

