-
Advertisement
आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष अपने ही जिला में दिख रहे फेल
Last Updated on July 25, 2022 by Deepak
बिलासपुर। राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा जिला बिलासपुर से ही संबंधित हैं लेकिन जिला में आपदा के चलते हुए नुकसान का जायजा नहीं ले पा रहे हैं। इससे सरकार की नीयत और नीति का पता चलता है। यह आरोप जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने प्रेसवार्ता में लगाए। आशीष ठाकुर ने कहा कि बादल फटने के चलते उनकी गृह पंचायत कुहमझवाड़ में लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, अभी हाल ही में धाड़त गांव में भी नुकसान हुआ। उन्होंने लगातार इस पंचायत में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो चुकी है। फसलें बर्बाद हुई हैं। जिसके चलते सरकार, प्रशासन को अन्य प्रभावितों को भी नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। वहीं, इस बात का सर्वे भू-वैज्ञानिकों से करवाना चाहिए कि इस पंचायत में ही इस तरह के हादसे क्यों घट रहे हैं। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि सरकार, प्रशासन की ओर से पीड़ित प्रभावितों को जिनकी जमीनें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं उन्हें अन्य स्थानों पर जमीन मुहैया करवाई जाए। ताकि पीड़ित परिवारों को सुविधा मिल सके।