-
Advertisement
राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष Satpal Satti ने संभाला पदभार, पूजा-अर्चना भी की
शिमला। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती (Satpal Satti) ने राज्य वित्तायोग के नए अध्यक्ष के तौर पर बुधवार को पदभार संभाल लिया है। सतपाल सत्ती का आज उनके कार्यालय (Office) में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले सत्ती ने पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के स्टाफ के साथ मीटिंग की। सत्ती पदभार कार्यक्रम में शामिल होने उनके कई समर्थक भी ऊना से शिमला पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: BJP का मिशन रिपीट का दावा, सत्ती बोले-कांग्रेस के पास नहीं बचा है कोई मुद्दा

गौर हो कि सतपाल सत्ती राज्य में बीजेपी (BJP) के सबसे लंबे समय करीब 8 साल अध्यक्ष रहे। वे दो ऊना सदर से तीन बार विधायक भी रहे। भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर भी उन्होंने काम किया है। धूमल सरकार में वे मुख्य संसदीय सचिव भी रहे हैं। संगठन में उनके मुखिया रहते बीजेपी ने दो बार लोकसभा की सभी सीटें जीती और विधानसभा में रिकॉर्ड जीत के साथ सरकार का गठन किया। उनको कार्यभार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। सत्ती राज्य वित्त आयोग के छठे अध्यक्ष बन गए हैं। सतपाल सत्ती स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति का आकलन करेंगे। नगर निकायों और पंचायतों के संसाधन जुटाने के बारे में भी वह अपनी रिपोर्ट देंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

