- Advertisement -
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के चंबी मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार तक सीमित रह गई है। अगर कांग्रेस खुद को बचाना चाहती है तो वे परिवार से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हिमाचल प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने का रिवाज नहीं है, लेकिन प्रशांत किशोर ने कांग्रेस (Congress) को कह दिया कि गुजरात और हिमाचल में वे सरकार नहीं बना पाएंगे।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हमने साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया। एम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कौनसी योजना जनता के लिए लाई। जबकि, हमने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से 60 वर्ष कर दी। गृहिणी सुविधा योजना में प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति को सिलेंडर और गैस का चूल्हा दिया। इसके अलावा महिलाओं के लिए बसों में 50 फीसदी किराया माफ किया। प्रदेश में हिमकेयर योजना में पांच लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी। सबसे अहम बात हिमाचल वासियों से नाकों पर टोल टैक्स लेना बंद किया और जनमंच में 50 हजार समस्याओं का भी समाधान किया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत की जिम्मा बूथ पर रहेगा। उन्होंने कहा कि बूथ के रक्षक त्रिदेव हैं।
- Advertisement -