-
Advertisement
हिमाचल में कांग्रेस सर्वे के बाद ही देगी टिकटः प्रतिभा बोली- हर हाल में चुनाव जीतना है
Last Updated on May 27, 2022 by Vishal Rana
शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि टिकट आबंटन से पहले सर्वे को आधार बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सर्वे कराएगी। उन्होंने कहा कि अकसर देखने में आता है कि कई विधानसभा क्षेत्रों में एक से ज्यादा उम्मीदवार टिकट के चाहवान होते हैं। ऐसे में सर्वे ही एक आधार है,अगर एक सर्वे ठीक नहीं हो पाता है तो दूसरा व फिर तीसरा सर्वे करवाया जाएगा। यह पहली बार होगा जब कांग्रेस पार्टी हिमाचल में टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी। इससे पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर टिकट बंटती रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कांग्रेस ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, जाने किन नेताओं को मिली जगह
प्रतिभा सिंह से मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन करेगी और बिना पक्षपात के टिकट आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट आवंटन के बाद कोई नाराजगी जाहिर ना करें क्योंकि पार्टी को हर हाल में विधानसभा चुनाव जीतना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह इसे निभाने का प्रयास कर रही है। इसी मकसद से वह कांग्रेस के सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ निरंतर बैठक कर रही है और सभी को चुनाव के लिए मैदान में डट जाने के निर्देश दे रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मानें तो सर्वे से बगावत की गुंजाइश खत्म हो जाएगी और पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…