-
Advertisement

मणिमहेश यात्रा पर जा रही थीं मां-बेटी, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली जान
चंबा। बरसात (Rain) अब जानलेवा होती जा रही है। प्रदेश में धार्मिक यात्राओं का भी दौर है। ऐसे मेें कई दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। भूस्खलन (Landslide) की घटनाएं जारी हैं। वहीं पहाड़ी से लगातार पत्थरों का गिरना भी जारी है। अब हिमाचल प्रदेश के चंबा (Chamba) जिले में मणिमहेश यात्रा (Manimahesh Yatra) पर मां-बेटी पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस कारण उन दोनों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो भक्त जख्मी भी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ये लोग पैदल मणिमहेश की यात्रा कर रहे थे। जब वे हड़सर-दुनाली के पास पहुंचे तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस कारण वह इसकी चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें:मणिमहेश जा रहे यात्रियों पर चौरासी परिसर में गिरा पोल, एक की गई जान; तीन घायल
मरने वालों की पहचान अंविता पुत्री गोगा राम व सोनू देवी पत्नी गोगा राम निवासी गांव व डाकघर लुपयाणा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जबकि साहिल शर्मा पुत्र सुभाष चंद गांव सलोली मोड़ उना, गणेश पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड नंबर-5 सुजानपुर पठानकोट (Sujanpur Pathankot) घायल है। इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बीएमओ डॉ अंकित (Dr Ankit) ने पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में मां.बेटी की मौत हो गईए जबकि दो घायल अस्पताल में उपचाराधीन है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group