-
Advertisement
Strategy | Ticket Allocation | BJP |
Last Updated on October 16, 2022 by Neha Raina
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने टिकट आवंटन की रणनीति में बदलाव किया है। हिमाचल बीजेपी प्रदेश भर के मंडल कार्यकर्ताओं से विधायक के तौर पर प्रत्याशी की पसंद पूछ रही है। बैलट बॉक्स में प्रत्याशी पर्ची पर अपने पसंदीदा नेता का नाम लिखकर बॉक्स में डालेंगे। मंडल पदाधिकारियों को पसंद के मुताबिक तीन नाम लिखकर बैलेट बॉक्स में डालने के लिए कहा गया है। इसके बाद यह बैलेट बॉक्स आलाकमान के पास जाएंगे, जहां प्रत्याशी के नाम पर फाइनल मोहर लगेगी। राजधानी शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के चार संगठनात्मक जिलों के मंडल पदाधिकारी वोटिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। इनमें जिला महासू, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश बीजेपी कार्यालय में चार जिलों की 18 सीटों पर प्रत्याशी के चयन के लिए वोटिंग हो रही है।