-
Advertisement
India Pakistan Tension: पाकिस्तान गोलाबारी में Himachal के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद
Martyr Subedar Major Pawan Kumar: पाकिस्तान की ओर से राजौरी, पुंछ और जम्मू में भारी गोलाबारी की गई है। इसी गोलाबारी में हिमाचल का एक जवान देश का काम आया है। कांगड़ा जिला के शाहपुर के रहने वाले सूबेदार मेजर पवन कुमार पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए हैं।25 पंजाब रेजीमेंट मे तैनात पवन कुमार शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड चार के निवासी है। वे वर्तमान में पुंछ में तैनात थे। पवन कुमार के परिवार में उनके माता-पिता , पत्नी,बेटा व बेटी है।
परिजनों को सूचना दी गई
सैनिक परिवार से संबंधित पवन कुमार पिता गरज सिंह भी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए ।सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी के बीच पवन कुमार ने शहादत का जाम पिया। सेना की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूबेदार मेजर पवन कुमार की पार्थिव देह को पुंछ से राजौरी लाया जा रहा है और वहां पर पोस्टमार्टम के बाद शाहपुर लाया जाएगा।
रविंद्र चौधरी
