- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी/जवाली। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आईपीएच एवं सिद्धाथा नहर परियोजना संघ के चुनाव विश्रामगृह जवाली में हुए। इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष मदन राणा भी मौजूद रहे। चुनावों में सुजान सिंह को सर्वसम्मति से भारतीय मजदूर संघ जवाली का अध्यक्ष चुना गया।
संजय, विशाल बड़जाता, मलकियत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, केवल सिंह को सचिव, मनीष सनोरिया को सहसचिव, जसबन्त सिंह को कोषाध्यक्ष, सुरजीत सिंह को सहकोषाध्यक्ष, जीवन सिंह को संगठन सचिव, वचन सिंह, बलदेव, फ़िरोजदीन, रूप लाल को मुख्य सलाहकार, विनोद को प्रेस सचिव चुना गया जबकि राकेश, नरेंद्र कुमार, दीपक सिंह, रमेश फिटर, राकेश फिटर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
- Advertisement -