-
Advertisement
Breaking : सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज, धर्माणी, गोमा बनेंगे मंत्री, 4.45 बजे शपथ ग्रहण समारोह
संजू/ शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार(Cabinet expension) का इंतजार हो रहा था, जो कि आज खत्म होने जा रहा है। घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी (Rajesh Dharmani)और जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र सिंह गोमा (Yadvendra Singh Goma)को मंत्री बनाया जाएगा। राजभवन सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार 4.45 बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह होना है।

जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने दोनों विधायकों को शिमला बुलाया है। आज दोपहर बाद 4.45 बजे राजभवन (Raj Bhavan) में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के नई दिल्ली में होने की खबर है, उनके दोपहर तक लौटने की संभावना है। आपको बता दें कि राजेश धर्माणी घुमारवीं से तीसरी बार विधायक बने हैं। वर्तमान में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू औरडिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट में नौ मंत्री हैं।
