-
Advertisement
Ramlala: बजट सत्र से पहले अयोध्या जा सकती है सुक्खू कैबिनेट, तारीखों पर मंथन जारी
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू कैबिनेट (Sukhu Cabinet Himachal ) राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले अयोध्या में रामलला (Ayodhya Ramlala) के दर्शन करने जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुक्खू कैबिनेट का अयोध्या दौरा 5 से 7 फरवरी के बीच हो सकता है। अभी शेड्यूल (Schedule) तैयार हो रहा है। जल्द ही तारीखों का ऐलान होने की संभावना है।
कांग्रेस आलाकमान का रुख अभी भी साफ नहीं
आपको बता दें कि अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर अभी तक कांग्रेस के आलाकमान का रुख साफ नहीं है। हालांकि, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के मौके पर हिमाचल सरकार ने पूरे राज्य में छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया था। राज्य के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह (PWD Minister Vikramaditya Singh) और विधायक चैतन्य शर्मा तो रामलला के दर्शन भी कर आए थे। इससे पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी कह चुके हैं कि हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट के सदस्य जल्दी ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:धर्मशाला से अयोध्या के लिए जल्द चलेगी एचआरटीसी बस सेवा
बजट सत्र 14 फरवरी से
हिमाचल प्रदेश का बजट सत्र (Budget Session Of Himachal Assembly) 14 फरवरी से शुरू होना है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शिरकत न करने के विपक्ष की आलोचनाओं को झेल रही कांग्रेस को फरवरी के फौरन बाद लोकसभा चुनाव के लिए भी मैदान में उतरना है। ऐसे में सुक्खू सरकार अपनी छवि मजबूत करने के लिए रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने को उत्सुक होगी।
