-
Advertisement
अंधेरे से अनजान हैं इन पांच देशों के लोग, आधी रात को चमकता है सूरज
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जो प्रकृति का तोहफा मानी जाती हैं। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो अपने अंदर प्रकृति के सबसे खूबसूरत रहस्य समेटे हुए हैं। कई जगह पर गर्मी इतनी होती है कि लोग परेशान हो जाते तो कहीं पर 12 माह बर्फ जमी रहती है। कई ऐसी जगह हैं जहां राते लंबी होती है तो कहीं दिन खत्म ही नहीं होता। जरा सोचिए उन जगहों के बारे में और वहां रहने वाले लोगों के बारे में जहां सूरत अस्त ही नहीं होता। अगर आप वहां होते तो कैसे सब मैनेज करते । लेकिन जनाब वहां पर लोग सब कुछ अच्छे से मैनेज करते हैं। चलिए हम आप आप को उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां सूरज हर समय अपनी रोशनी बिखेरता रहता है।
नॉर्वे ( Norway) को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है। नॉर्वे को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ के तौर पर भी जाना जाता है। यहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने तक 24 घंटे सूरज निकला रहता है। यहां पर 76 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है। यहां शाम के समय में बस हल्का सा अंधेरा होता है।इसका कारण यह है कि पृथ्वी 66 डिग्री का कोण बनाते हुए घूमती है। इस वजह से पृथ्वी का एक्सिस सीधा न होकर 23 डिग्री तक झुका हुआ होता है। इस झुकाव से दिन व रात छोटे-बड़े होते रहते हैं। नॉर्वे में मिडनाइड सन वाली घटना भी इसी स्थिति की वजह से होती है। पृथ्वी के झुकाव की वजह से नॉर्वे की जमीन का पूरा हिस्सा सूरज की रोशनी में रहता है। इसका मतलब ये है कि यहां 24 घंटे दिन रहता है, रात होती ही नहीं. इसी वजह से नॉर्वे में ये विचित्र घटना होती है और आप आधी रात के वक्त भी यहां सूरज उगता देख सकते हैं।
फिनलैंड ( Finland)पहला ऐसा देश है, जहां पर 24 घंटे में से 23 घंटे तक सूरज चमकता है। यहां पर गर्मियों में 73 दिनों तक रात ही नहीं होती है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। फिनलैंड में दिन और रात का चक्कर बहुतों समझ नहीं आएगा। यहां कुछ इलाकों में 23 घंटे सूरज उगता है और कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां 51 दिन तक रात रहती है। फिनलैंड के बारे में कई और ऐसी बातें हैं, जो आपको हैरान कर सकती हैं। यहां मई से अगस्त के महीने में सूर्यास्त नहीं होता। यानी रात के वक्त भी सूरज आसमान में चमकता रहता
आइसलैंड (Iceland) ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है।यहां आप रात के समय में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज लगातार चमकता रहता है। यहां घूमना आपके लिए काफी रोचक साबित हो सकता है। आइसलैंड में आप आधी रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं।
कनाडा (Canada) क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा वर्ष के कई दिनों तक बर्फ से ढका रहता है। यहां गर्मी के मौसम में 50-50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है अर्थात इन दिनों में यहां रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है।
अलास्का ( Alaska)अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है यहां की सूरज की रोशनी इसको भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ चमकना यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां रात के करीब 12: 30 बजे सूर्यास्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्य उदय हो जाता है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page