-
Advertisement
Lockdown ने 16 साल बाद अपनों से मिलाया मंडी का बुजुर्ग
Last Updated on May 7, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। बेशक लॉक डाउन के कारण देश इस वक्त परेशानियों में है, लेकिन इसके कुछ पॉजिटिव रिजल्ट भी सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण 16 वर्ष से लापता शख्स भी अपने घर पहुंच गया। सुंदर सिंह प्रदेश के बाहर दर्जी का काम करता था। 2004 में अपनी बड़ी बेटी की शादी करवाने के बाद सुंदर सिंह वापस अपने काम के लिए चला गया और उसके बाद लौटकर नहीं आया। अभी जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सुंदर सिंह को आंखों से दिखाई देना लगभग बंद हो गया है और उसे किसी की कोई पहचान नहीं है। बताया जा रहा है कि सुंदर सिंह चंडीगढ़ के आसपास कहीं रहता था। लॉकडाउन के बाद से सुंदर सिंह ने नालागढ़ स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के भवन में शरण ले रखी थी। इसे शेल्टर होम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन जब सभी यहां से चले गए तो सुंदर सिंह अकेले रह गए। ऐसे में इन्हें रोज खाना खिलाने वाले नालागढ़ निवासी राजेश कुमार जब इनसे इनके और परिवार के बारे में पूछा तो इन्होंने अपने घर का पता बताया। राजेश कुमार ने छानबीन की और सोयरा पंचायत के उपप्रधान प्रकाश चंद शर्मा से संपर्क साधा। उसके बाद आज राजेश कुमार और गुरचरण सिंह इन्हें अपनी गाड़ी में नालागढ़ से लाए और सोयरा स्थित उनके घर पर परिजनों के हवाले किया।