- Advertisement -
नई दिल्ली। आकाशमंडल 7 अप्रैल को एक अद्भुत घटना का गवाह बनेगा क्योंकि इस दिन चांद का रंग बदला-बदला नजर आएगा और इसे ‘सुपर पिंक मून’ कहा जाएगा। आज जैसे ही सूरज अस्त होगा। चांद अपने बड़े स्वरूप में दिखाई देगा। साल 2020 का सूपर मून यानी सबसे बड़ा चंद्रमा आपको आज रात देखने को मिलेगा। भारत में ये सुपरमून 7 अप्रैल को शाम होते ही यानी करीब 8 बजे से दिखने लगेगा। यह अगले दिन यानी 8 अप्रैल तक रहेगा। लेकिन आपको दिखाई देगा सिर्फ रात में ही।
सुपरमून को देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार के चश्मे या लेंस की जरूरत नहीं है। आप इसे अपनी खुली आंखों से देख सकते हैं। बता दें कि ‘सुपरमून’ उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है, जो चंद्रमा के बारे में जानना और उसका अन्वेषण करना चाहते हैं, ‘सुपरमून’ के कारण चांद हर दिन के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखाई देता है, पश्चिमी देशों में इसे Snow Moon, Storm Moon या Hunger Moon कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, सुपरमून का अस्तित्व पहली बार साल 1979 में सामने आया था। एस्ट्रोनॉमर्स ने इसे ‘पेरीजीन फुल मून’ नाम दिया था।
- Advertisement -