-
Advertisement
सुरेश पटियाल ने की Block Congress Hamirpur की नई कार्यकारिणी की घोषणा
हमीरपुर। ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से नई कार्यकारिणी (New executive) की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 13 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 18 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। सुरेश पटियाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में हमीरपुर ब्लॉक के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों, वर्गों , महिलाओं व युवाओं का ख्याल रखा गया है और कमेटी का गठन विधिवत तरीके से किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कांग्रेस पार्टी (Congress party) की जिम्मेदारी को निभाने के लिए बेहतर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: BJP आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, चार बनाए सह-संयोजक
सुरेश पटियाल ने कहा कि कार्यकारिणी का उदेश्य आगामी विधनसभा चुनावों में एक सशक्त संगठन तैयार करना है और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के आगामी दिनों में चलने वाले अभियान के तहत धरना प्रदर्शन करेगी इसमें भी ब्लॉक कांग्रेस बढ़-चढ़कर भाग लेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार, पूर्व विधायक अनीता वर्मा भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

