-
Advertisement
Talents | Himachal | Modeling |
Last Updated on April 1, 2023 by sintu kumar
डायमंड ऑफ हिमाचल, प्रदेश की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने जा रहा है। मंच के माध्यम से प्रतिभावान कलाकार गायन, नृत्य और मॉडलिंग में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। इसमें किसी भी कलाकार के लिए उसकी उम्र आड़े नहीं आएगी। कार्यक्रम के लिए ऑडिशन प्रक्रिया अप्रैल माह के मध्यांतर से शुरू होगी। ऑडिशन प्रदेश के सभी जिलों में करवाए जाएंगे ताकि कोई भी प्रतिभावान कलाकार पीछे न छूटे। ऑडिशन के बाद होने वाले पहले राउंड से हर विधा से कलाकारों का चयन सेमीफाइनल और उसके बाद ग्रैंड फिनाले के लिए किया जाएगा।