-
Advertisement
HRTC वाइस चेयरमैन के साथ वार्ता बेनतीजा:-आंदोलन के लिए अड़े ड्राइवर-कंडक्टर
HRTC Driver-Conductor Union: एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन (HRTC Driver-Conductor Union) कल 6 मार्च को आंदोलन के लिए अंतिम रणनीति बनाएगी आज एचआरटीसी मुख्यालय शिमला (HRTC Headquarters Shimla) में वाइस चेयरमैन अजय वर्मा (Ajay Verma, Vice Chairman)के साथ बैठक में भी यह कर्मचारी आंदोलन से पीछे हटने को नहीं माने है ।
सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया
एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आज शिमला पुराना बस स्टैंड में प्रदर्शन ( Protest) कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। गेट मीटिंग के दौरान 100 के करीब चालक और परिचालक मौजूद रहे। बैठक के बाद एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि वह बार-बार सरकार से चालकों-परिचालकों की विभिन्न वित्तीय अधिकारियों को लेकर बात कर रहे हैं लेकिन अभी भी सरकार की ओर से यह देनदारियां (liabilities)देने के लिए कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ड्राइवर कंडक्टर यूनियन कल तक इंतजार करेंगी और कल से आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
लंबित देनदारियों को अदा नहीं कर रही सरकार
मानसिंह ने बताया कि एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों (HRTC Driver-Conductor Union) का 65 माह का ओवरटाइम, डीए का एरियर, 4-9-14 का एरियर और वर्ष 2016 पे कमीशन के एरियर की किस्त लंबित हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार लंबे समय उनकी लंबित देनदारियों को अदा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ से अधिक की यह देनदारियां सरकार नहीं दे सकती तो सीएम द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 59 करोड़ की किश्त सरकार ( Himachal Govt) को देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि यदि कल 6 मार्च तक यह देनदारियां पूरी नहीं होती है तो मजबूरन एचआरटीसी चालक- परिचालक संघ एक लंबे आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार करेगा।
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel
