-
Advertisement
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल टेस्ट कप्तान बने, पंत उप-कप्तान
Team India: बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं और ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को मुंबई में हुई मीटिंग में इसका ऐलान किया। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हुई। 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं। 25 साल के गिल टीम इंडिया के 5वें सबसे युवा टेस्ट कप्तान हैं।
Shubman Gill-led #TeamIndia are READY for an action-packed Test series 💪
A look at the squad for India Men’s Tour of England 🙌#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/y2cnQoWIpq
— BCCI (@BCCI) May 24, 2025
अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है साथ ही शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत ( विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
पंकज शर्मा
