-
Advertisement
Teenager/Death/Mandi
मंडी के शहरी क्षेत्र के खलियार वार्ड में आज एक दुखद घचना हुई है। यहां पर गलियों में दो किशोर फुटबॉल खेल रहे थे उसी दौरान भागते भागते एक अचानक साथ लगती गाड़ी पर जा गिरा। उसी दौरान वहां से गुजर रही महिला उस किशोर को गिरता देख हैरान रह गई। वह काफी देर तक बेहोश हुए किशोरको सहलाती रही। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे को अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की पहचान 15 वर्षीय हषुल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।