-
Advertisement
किराया मांगा तो Jharkhand निवासी किराएदार ने ले ली मकान मालिक की जान
Last Updated on March 4, 2020 by
पालमपुर। कांगड़ा जिला के पालमपुर में एक किराएदार (Tenant) ने किराया मांगने पर मकान मालिक (Landlord) को मौत के घाट ही उतार दिया। जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी युवक पालमपुर में किराए का मकान ले कर रह रहा था। जतरू पाईक नाम का यह युवक झारखंड के कजरा डाकघर हापु जिला गुमला का रहने वाला है और बसमेहड चचियां में रहकर चाय बागान में पत्ती तोड़ने का कार्य करता है। जतरू अशोक कुमार पुत्र वरडू राम वासी रजेहड चचियां तहसील पालमपुर के मकान में किराया का कमरा लेकर रह रहा था। जतरू ने काफी समय से अशोक को किराया नहीं दिया था।
यह भी पढ़ें: हमीरपुर Bus Stand पर नई दुकानों के आवंटन प्रक्रिया पर HC का स्टे, DC सहित 34 को नोटिस
अशोक किराया (Rent) मांगने के लिए उसके पास पहुंचा तो दोनों में काफी बहस हो गई। इसी बीच आरोपी युवक ने मकान मालिक अशोक कुमार के सिर पर चाय के पौधे काटने के उपयोग में लाए जाने वाले दराटनुमा हथियार से वार कर दिया। अशोक कुमार पर वार करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल अशोक कुमार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।