-
Advertisement
आतंकी संगठन ने भेजा पत्र, शिमला रेलवे स्टेशन और मंदिरों को बम से उड़ाने की दी धमकी
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) के रेलवे स्टेशन को बम (Bomb) से उडाने की धमकी भरा एक पत्र (Letter) मिलने के बाद दहशत फैल गई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से अंबाला मंडल रेल प्रबंधन को यह धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में शिमला रेलवे स्टेशन (Shimla Railway Station) के अलावा प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद से हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेश के मुख्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीआईडी (CID) के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट (Alert) पर हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक घंटा पैदल चल मलाणा पहुंचे सीएम जयराम, अग्निकांड प्रभावितों के जख्मों पर लगाया मलहम
हिमाचल के सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना है कि धमकी भरे पत्र में 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच धमाके की बात लिखी गई है। धमकी भरा पत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अंबाला को मिलने की बात सामने आई है। सूचना है कि धमकी भरे पत्र में 6 दिसंबर, 2021 को अंबाला के प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारों सहित हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई प्रमुख मंदिरों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया एजेंसियां संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही हैं। इससे पहले भी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से कई धमकी भरे पत्र सामने आ चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

