-
Advertisement
Corona Virus : जापान के क्रूज पर मौजूद सभी भारतीयों के टेस्ट नेगेटिव
Last Updated on February 29, 2020 by Deepak
टोक्यो। जापान (Japan) के डायमंड प्रिसेंस क्रूज फंसे भारतीयों की टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। इन भारतीयों में से किसी की भी रिपोर्ट कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव नहीं आई है। ये सभी लोग जल्द ही भारत वापस आ सकते हैं। इससे पहले जापान के क्रूज में फंसे 138 में से 119 भारतीयों को भी एयर इंडिया के विमान से भारत वापस लाया गया था। शेष बचे 16 भारतीय क्रूज़ पर रहकर क्वारनटाइन पीरियड को पूरा कर रहे थे
यह भी पढ़ें: कपिल सिब्बल का BJP पर पलटवार, कहा- आपने वाजपेयी की नहीं सुनी, हमारी क्या सुनेंगे
बता दें, डायमंड प्रिंसेस क्रूज चार फरवरी से जापान पोर्ट पर रुका हुआ है क्योंकि हांगकांग (Hong Kong) में उतरने वाला एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। बाद में जहाज पर सवार सभी यात्रियों की मेडिकल जांच की गई। जिसमें दो भारतीयों के सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद दोनों भारतीय नागरिकों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।