-
Advertisement
Lockdown के बीच चार बाराती लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, Mask लगाकर लिए सात फेरे
Last Updated on April 17, 2020 by
होशंगाबाद। लॉकडाउन की वजह से वो लोग काफी दुखी हैं जिनकी शादी होने वाली थी। एक तरफ सारे सपने धरे रह गए दूसरी तरफ सारी तैयारियां। हालांकि कुछ के साथ इससे भी अलग मामला सामने आया। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच सिवनी मालवा तहसील के ग्राम झकलाय में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus महामारी के बीच अगले नोटिस तक स्थगित किया गया IPL 2020
यहां लॉकडाउन के नियमों के तहत चार बाराती लेकर दूल्हा, दुल्हन के घर पहुंचा और मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए गए। बहुत सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में दूल्हा बने हेमंत और दुल्हन ब्रजेश्वरी की शादी कराई गई। दरअसल, हेमंत और ब्रजेश्वरी की शादी 15 अप्रैल की तय हुई थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजनों को विश्वास था कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन हट जाएगा इसलिए दोनों परिवारों में शादी की रस्में शुरू हो गई थीं।
14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म तो नहीं हुआ बल्कि 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब शादी के रस्मों को बीच में ही अधूरा छोड़ना दोनों परिवारों के लिए मुश्किल था। मजबूरन 15 अप्रैल बुधवार को दूल्हा चार बरातियों को लेकर दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंच गया। इसके बाद चंद लोगों के बीच शादी की रस्में शुरू हुईं। दूल्हा-दुल्हन ने भी मास्क लगाकर शादी की सारी रस्में अदा कीं और दूरी रखते हुए यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सात फेरे लिए। दूल्हा-दुल्हन सहित सभी लोगों ने मास्क लगाए थे।