- Advertisement -
देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) के काशीपुर में दो परिवारों में शादी की तैयारियां बड़ी धूम-धाम से चल रही थी लेकिन दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दूल्हा पक्ष बिना लड़की के ही वापस लौट गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के घर में भी बारात के आने की सभी तैयारियां की जा रहीं थीं लेकिन दुल्हन इससे पहले ही फुर्र हो गई। दुल्हन (Bride) के पिता ने अपनी बेटी के लापता (Misisng) होने की सूचना दी है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
काशीपुर (Kashipur) के रहने वाले एक शख्स की शादी राजस्थान (Rajasthan) की युवती से 2 फरवरी को होने वाली थी। लड़की का परिवार पहले ही यहां आ गया था। इसके बाद यहां मेहंदी और संगीत के बाद बारात का इंतजार हो रहा था। इसी बीच दुल्हन गायब हो गई। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि लड़की किसी अन्य युवक के साथ संपर्क में थी। फिलहाल पूरे मामले का खुलासा तो लड़की के मिलने के बाद ही हो पाएगा।
- Advertisement -