-
Advertisement

हिमाचल के किन्नौर में पहाड़ से बरसी मौत, 9 पर्यटकों की गई जान-तीन घायल
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला के बटसेरी में हुए भारी भूस्खलन में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास भूस्खलन के चलते भारी भरकम चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी (Tourist Vehicle) चपेट में आ गई। गाड़ी पर बड़े बड़े पत्थर गिरने से 8 लोगों की मौके पर हो गई है, जबकि तीन गंभीर घायल हुए। घायलों में एक पर्यटक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।ट्वीट में सीएम जयराम ने कहा कि मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए।प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है।
इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/MqesANNlV0
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 25, 2021
एसपी किन्नौर के अनुसार पर्य़टकों की गाड़ी में सवार 11 में से आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। दो पर्य़टको स्हित एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिनका उपचार चल रहा है। हालांकि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिसके कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। ये रहीघायलों व मृतकों की सूची।
वहीं कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी (Congress MLA Jagat Singh Negi) ने बताया कि घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर (Helicopter) मांगा गया है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: स्पीति घाटी में फटा बादलः लारा नाले में आई बाढ़, कई वाहन भी फंसे
वहीं बटसेरी में भारी भूस्खलन से बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल (Bridge) धराशायी हो गया है। पुल के टूटने से गांव का संपर्क देश दुनिया से पूरी तरह से कट गया है। पहाड़ से हुए इस भारी भूस्खलन (Landslide) में कई बड़े पत्थर और चट्टाने गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त (Vehicle Damaged) हुए हैं। भूस्खलन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले बीते रोज राष्ट्रीय राजमार्ग 505 काजा-समदो के तहत आने वाले काजा (Kaza) के लारा नाले में शनिवार आधी रात को बादल फट गया। जिसके चलते नाले में बाढ़ सी आ गई। हालांकि बादल फटने से किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सड़क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे यहां पर सड़क के दोनों ओर 50 से अधिक वाहन भी फंस गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel