-
Advertisement
शिवरात्रि महोत्सव में इलेक्ट्रिक वाहनों का मेला फायदे जानने पहुंच गए ये लोग
Last Updated on March 7, 2022 by Deepak
मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा लगाई गई इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों को अपने वाहनों के साथ आमंत्रित किया है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक वाहनों की संपूर्ण जानकारी मिल पा रही है। लोग यहां पहुंचकर इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बारीकी से जानकारियां ले रहे हैं और उनके मन में जो भी शंकाएं हैं उन्हें भी दूर किया जा रहा है।