-
Advertisement
हिमाचल के जवान की कोलकाता में गई जान, कमांड अस्पताल में थे भर्ती
मंडी। हिमाचल के जवान की कमांड अस्पताल कोलकाता (Command Hospital Kolkata) में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जवान घर से छुट्टी काट कर ड्यूटी पर जाते समय कोलकाता अस्पताल में अपना चेकअप करवाने गया था। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी अस्पताल में मौत हो गई। जवान हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर (Sundernagar) के कंदार गांव का रहने वाला है। जवान की मौत बीते रोज शाम को हुई है। जवान की पार्थिव देह अभी तक घर नहीं पहुंची है। जवान का उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Funeral) किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: छुट्टी लेकर घर जा रहा था सेना का जवान, रास्ते में ही चली गई जान
मिली जानकारी के अनुसार जवान राजेंद्र कुमार (33) पुत्र बेसाखु राम गांव कंदार असम राइफल्स (Assam Rifles) में कार्यरत थे और आजकल मणिपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती थे। पुष्टि करते हुए ग्राम पंचायत कंदार के उपप्रधान प्रकाश ने कहा कि बीमारी के चलते उन्हें सेना के कमांड अस्पताल कोलकाता में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद राजेंद्र को एक माह की छुट्टी पर घर भेज दिया था। उन्होंने कहा कि राजेंद्र छुट्टी पूरी कर वापस जाते समय कमांड अस्पताल में चेकअप के लिए गए थे। वहां वह अपने टेस्ट करवा रहे थे। इसी बीच राजेंद्र की तबीयत खराब हो गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहां शनिवार शाम को उनकी मौत हो गई। राजेंद्र कुमार के घर में उनके माता पिता पत्नी दो बच्चे और दो भाई हैं। जवान की मौत के बाद से उनके घर और पूरे गांव में गम का माहौल है। जवान की पार्थिव देह अभी घर नहीं पहुंची है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…