-
Advertisement
कचरा जांचने घर-घर जाएगी सर्वे टीम
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में स्वर्ण जंयती घर-घर स्वच्छता सर्वेक्षण (Golden Jubilee Cleanliness Survey) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नगर निगम मंडी (Municipal Corporation Mandi) द्वारा 25 जनवरी से 15 अप्रैल 2021 तक स्वंय सहायता समूह के माध्यम से करवाया जाएगा। जिसमें कूडे के सेग्रीगेशन के बारे में सर्वे होगा। इस दौरान स्वंय सहायता समूहों द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा कि गीला कूडा व सुखा कूडा अलग-अलग दिया जा रहा है या नही। यह जानकारी नगर निगम मंडी के आयुक्त राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के अनुसार कूड़े के स्त्रोत स्थल यानि घरों व संस्थानों से गीला व सुखा कूडा अलग-अलग लिया जाना आवश्यक है। जिसके चलते यह सर्वे करवाया जाएगा।