-
Advertisement
हरिपुरः भटेहड़ बासा के वार्ड 2 में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, ओंकारी देवी चुनीं पंच
Last Updated on January 9, 2021 by
हरिपुर। विकास खंड देहरा के तहत ग्राम पंचायत भटेहड बासा के वार्ड नंबर 2 बासा से लगभग 131 मतदाताओं ने एक बार फिर अपनी एकता का परिचय दिया है। लंबे समय से चली आ रही निर्विरोध वार्ड पंच के चुनाव की परंपरा को नहीं बदला है। इस बार भी वार्ड नंबर 2 से पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध किया गया है। ओंकारी देवी को निर्विरोध वार्ड सदस्य के रूप में चुना है। बता दें कि जब से भटेहड बासा पंचायत बनी है, तब से यह वार्ड निर्विरोध ही चुनकर आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः #HPUrban_Bodyelection: किसके सिर सजेगा ताज, कल खुलेगा राज
ओंकारी देवी ने सभी वार्ड वासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने समस्त वार्ड वासियों को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वह 5 साल अपने वार्ड के विकास कार्यों की नई गाथा लिखेंगी। भटेहड बासा पंचायत हरिपुर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देहरा विधानसभा के तहत पड़ती है। आसपास की पंचायतों से भटेहड बासा में ही पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध हुआ है।