-
Advertisement
#Himachal में Corona का कहर जारीः आज 362 मामले और 15 की गई जान
Last Updated on November 21, 2020 by
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज कोरोना (Corona) के 362 मामले सामने आए हैं। शिमला में 172, कांगड़ा में 75, ऊना में 40, मंडी में 39, चंबा व किन्नौर में 13-13, हमीरपुर में आठ व सोलन में दो मामले आए हैं। वहीं, 406 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला (Shimla) के 141, किन्नौर के 59, हमीरपुर के 53, लाहुल स्पीति के 37, सोलन के 34, चंबा के 26, ऊना के 25, सिरमौर के 22 व बिलासुपर के 9 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक 15 की जान गई है। शिमला में 6, चंबा में तीन, कांगड़ा व कुल्लू में दो-दो, लाहुल स्पीति व ऊना में एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 33147 पहुंच गया है। अभी 6772 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 25838 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 505 पहुंच गया है। प्रदेश में आज अब तक कोरोना के 2327 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 118 नेगेटिव रहे हैं। 2170 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 39 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: #Himachal में Corona मृत्यु का आंकड़ा 500 पार, आज अब तक 11 डेथ दर्ज
कांगड़ा (Kangra) जिला में कोसरी हमीरपुर की 78 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को 19 नवंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। टांडा में ही महिला का सैंपल पॉजिटिव आया था। पिछले कल रात 11 बजे महिला ने अंतिम सांस ली। वहीं, ऊना जिले स्वां कलां की 26 वर्षीय महिला की भी जान गई है। महिला को पिछले कल मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह सात बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ऊना जिला में पॉजिटिव पाई गई थी। दाड़नू धर्मशाला की 50 वर्षीय महिला की मृत्यु भी हुई है। महिला को आज जोनल अस्पताल धर्मशाला में लाया गया था। महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और महिला ने जोनल अस्पताल धर्मशाला (Zonal Hospital Dharamshala) में अंतिम सांस ली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटिघाट नजदीक ठियोग शिमला के प्रधानाचार्य रामेश्वर चौगान का कोरोना के चलते निधन हो गया है। वह पिछले 10 दिन से कोरोना से पीड़ित थे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने उनके निधन पर दुख जताया है। आपके इस दुनिया से जाने पर आहत एयर दुखी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page