-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज अब तक कितने नए मामले, कितने मरीज हुए ठीक-जानिए
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसमें बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और ऊना में अब तक एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, दो कोरोना पॉजिटिव मरीज आज ठीक भी हुए हैं। यह बिलासपुर (Bilaspur) के मरीज थे और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती थे। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 195 पहुंच गया है। एक्टिव केस 129 हो गए हैं। अब तक 63 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इसमें हिमाचल के बाहर इलाज करवाने चले गए सोलन के चार पॉजिटिव मरीज भी शामिल हैं। अब तक तीन की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Una में पॉजिटिव आए परिवार का चौथा सदस्य भी निकला संक्रमित, Chamba और बिलासपुर में नया केस

किस जिला में कितने एक्टिव केस
बिलासपुर जिला में आठ मामलों में से 4 एक्टिव केस (Active Case) बचे हैं। चार लोग ठीक हुए हैं। चंबा में 14 मामलों में तीन एक्टिव केस हैं। 11 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में 61 में से 55 एक्टिव केस हैं। पांच मरीज ठीक हुए हैं और एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में 50 में से 36 एक्टिव मामले हैं। 13 लोग ठीक हुए हैं और एक मृत्यु हुई है। कुल्लू में एक एक्टिव केस है। मंडी (Mandi) में 11 में से 9 एक्टिव केस हैं। एक मरीज ठीक हुआ है और एक की जान गई है। शिमला (Shimla) में दो में से एक एक्टिव केस है। हमीरपुर की महिला शिमला में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अभी आईजीएमसी में दाखिल है। शिमला में एक मरीज ठीक हुआ है। मंडी के सरकाघाट की महिला कोरोना से जंग जीती है। सैंपल आईजीएमसी में लेने के चलते यह पॉजिटिव मामला शिमला के खाते में है। सिरमौर में चार में से दो एक्टिव मामले हैं। दो मरीज कोरोना से जंग जीते हैं। सोलन में 20 में से 11 एक्टिव मामले हैं। 9 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। ऊना जिला में 24 में से अभी 7 एक्टिव केस हैं। 17 लोग ठीक हुए हैं।

आज आज अब तक 1287 सैंपल आए जांच को, 193 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक 1287 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 193 नेगेटिव रहे हैं। 1094 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। पिछले कल रात में ऊना (Una) में आए तीन मामलों सहित जो दस मामले आए हैं वह पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अभी तक 27190 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 25880 नेगेटिव पाए गए हैं। 195 ही पॉजिटिव आए हैं। 1115 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 21 पिछले कल के पेंडिंग सैंपल भी शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 36785 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 11547 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। 25238 लोग अभी निगरानी में हैं।

चार कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भेजे घर
मंडी। कोविड 19 के लिए समर्पित नेरचौक मेडिकल कॉलेज (NerChowk Medical College) व अस्पताल में उपचाराधीन दो कोरोना मरीजों और पहले ठीक हो चुके दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी कोरोना सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें तीन चालक व एक हमीरपुर जिला निवासी शामिल है। दो चालक का दो सप्ताह तक और अन्य दो लोग एक सप्ताह के लिए कोविड 19 अस्पताल नेरचौक में उपचाराधीन रहे। स्वारघाट में क्वारंटाइन (Quarantine) अहमदाबाद व दिल्ली के टैक्सी चालक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बीते दस मई को श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए रेफर किए गए थे। उनकी दोनों कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज में ही आइसोलेशन में रखा गया था। अब उनकी तीसरी फोलोअप रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। उन्हें घर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Kangra District के अंदर मूवमेंट को नहीं होगी कर्फ्यू पास की जरूरत
वहीं, स्वारघाट में ही कवारंटाइन दिल्ली के एक अन्य टैक्सी चालक व हमीरपुर निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर बीते 15 मई मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किए गए थे। यहां कोरोना संक्रमण के लिए रिपोर्ट नेगेटिव आने पर दोनों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस संबंध में श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि चारों की रिपोर्ट कोरोना वायरस के लिए नेगेटिव आई हैं। सभी स्वस्थ्य हैं और उन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

