-
Advertisement

केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों की बल्ले-बल्ले, सितंबर में मिलने वाली है डबल खुशखबरी
नई दिल्ली। देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल सितंबर में उनको डबल तोहफा मिलने वाली है। सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी पर लगी रोक हटाने के लिए राजी हो गई है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और Pensioners को सितंबर की सैलरी में बढ़ा हुए DA मिलेगा। National council (Staff side) ने इस बारे में लेटर भी जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने की राहत पैकेज की घोषणा : स्वास्थ्य क्षेत्र को 50 हजार करोड़ की डोज, जानिए और क्या किए ऐलान
एनसी/JCM के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्र की ओर से जारी लेटर में बताया गया है कि को कैबिनेट सचिव के साथ मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में कई बड़े फैसले हुए। इनमें डेढ़ साल से फ्रीज DA को फिर शुरू बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में कुल 28 मुद्दों पर कैबिनेट सचिव से बातचीत हुई है। बैठक में कैबिनेट सचिव DA और DR को जारी करने को राजी हो गए हैं। इसी के साथ अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का देय महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की तीनों किस्तों को जुलाई 2021 में आने वाले महंगाई भत्ते के आंकड़े के साथ जोड़कर दिया जाएगा। साथ ही जुलाई और अगस्त 2021 का एरियर भी मिलेगा। इससे पहले मीडिया में किसी सेक्रेटरी के लेटर जारी होने की बात भी आई थी। हालांकि बाद में वह फर्जी निकलने की पुष्टि हो गई। इसको ध्यान में रखते हुए अब एसोसिएशन ने केंद्रीय कर्मचारियों की चिंता दूर करने के लिए यह लेटर जारी किया है।
ये होगा फायदा
केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 में DA 4% बढ़ा था। फिर दूसरी छमाही में 3% इजाफा हुआ और जनवरी 2021 में फिर 4% बढ़ोतरी हुई। इससे उनका DA कुल मिलाकर 28% पर पहुंच गया है। अब जून 2021 का डाटा भी आने वाला है। यह डाटा जुलाई में जारी होगा। जानकारों के मुताबिक जून 2021 में DA में 3 फीसद बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 31 फीसद तक पहुंच जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सितंबर में आने वाली सैलरी में DA करीब 14 फीसद तक बढ़कर आएगा। अभी उन्हें 17 फीसदी के हिसाब से DA पेमेंट हो रही है यानि सितंबर में उनके खाते में सैलरी के रूप में बड़ी रकम आएगी।