-
Advertisement
ब्रेकिंगः Himachal का एक और जिला हुआ कोरोना फ्री, अभी 11 जिलों में नहीं कोई मामला
शिमला। हिमाचल के लिए आज भी कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। एक तरफ तो 11 दिन में कोई भी कोरोना का नया मामला नहीं है। वहीं, हिमाचल के 11 जिले कोरोना फ्री (Corona Free) हो गए हैं। वर्तमान में इन जिलों में कोरोना का कोई एक्टिव मामला नहीं बचा है। आज ऊना जिला का एक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) भी जंग जीत चुका है और ठीक हो गया है। अब ऊना (Una) जिला के सभी 16 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोई एक्टिव मामला नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें: Breaking: हलवाई की दुकान पर रहेगी कैसी रोक-टोक, Himachal में Buses पर क्या हुआ निर्णय, पढ़े ये रपट

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ हिमाचल भवन से कल इन जिलों के लिए चलेंगी HRTC बसें
हिमाचल (Himachal) में अब एक ही एक्टिव मामला शेष बचा है, जोकि सिरमौर जिला का है। सिरमौर का यह मरीज बद्दी में उपचाराधीन हैं। अब हिमाचल में 34 लोग ठीक हो चुके हैं। चार हिमाचल के बाहर चले गए हैं। एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। वहीं, आज कोरोना जांच के लिए 333 सैंपल आए हैं। इसमें अभी तक 134 नेगेटिव रहे हैं। 199 की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक हिमाचल में 7168 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें 6929 नेगेटिव रहे हैं। 40 ही पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 14167 लोग निगरानी में रखें गए हैं। इसमें 6553 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 7614 निगरानी में हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

