-
Advertisement
इस देश में आसमान से होती है आग की बारिश, जानिए इसके पीछे का रहस्य
दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जिनके बारे में हमें कुछ भी पता नहीं। इन जगह पर ना जाने कितने रहस्य कैद हैं। ऐसी ही एक जगह हैं, डानाकिल डिप्रेशन। ये जगह उत्तरी अफ्रीका के इथियोपिया ( Ethiopia of North Africa) नाम के देश में मौजूद है। इस जगह पर आसमान से आग की बारिश (Rain of Fire) होती है। दरअसल, इस जगह पर ढेरों सोख्ते और झरने हैं, जिनमें से गर्म पानी निकलता है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये थोड़े-थोड़े समय में ज्वालामुखी की तरह फूटते हैं और वैज्ञानिकों के अनुसार झरनों के फूटने के कारण यहां पर आग की बारिश भी होती है।
यह भी पढ़ें:ये है वो जगह जहां की ट्रैफिक लाइट में होता है नीला रंग-वजह जानकर नहीं रोक पाओगे हंसी

ऐसा बताया जाता है कि डानाकिल डिप्रेशन (Danakil Depression) में ज्वालामुखी की तरह होने वाली सघन क्रिया से भारी मात्रा में पोटेशिएम सॉल्ट और सल्फर निकलता है। यही वजह हैं कि इसके आस-पास की जमीनें लाल, पीली, नारंगी और सफेद रंग की हो गई हैं। डानाकिल डिप्रेशन समुद्र तल से 125 मीटर नीचे स्थित है। वहीं, इस जगह पर तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स (Tectonic plates) मौजूद हैं। यही प्लेटें इस स्थान को खास बनाती हैं। टेक्टोनिक मूवमेंट के चलते हर साल यह प्लेटें एक दूसरे से 1 या 2 सेंटीमीटर दूर खिसक रही हैं। प्लेटों के खिसकने से यहां पर दरारें आ रही हैं। इस कारण पृथ्वी के अंदर से गर्म लावा बाहर आ जाता है और ज्वालामुखी क्रियाओं में तेजी देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें: वफादार कुत्तों को आर्मी रिटायरमेंट के बाद मार देती है गोली-ये रही वजह

वैज्ञानिकों को दावा है कि कुछ समय बाद यहां पर गहरा गड्ढा हो जाएगा, जिसे समुद्र का पानी पूरी तरह से भर देगा। डानाकिल डिप्रेशन का औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है लेकिन कई बार यहां का तापमान 55 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं जब ज्वालामुखी क्रियाएं सघन होती हैं उस दौरान यहां का तापमान 125 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस कारण इस स्थान को गेटवे ऑफ हेल यानी नरक का द्वार भी कहा जाता है। अब इस तरह की जगह पर जाकर इंसान का क्या हाल होगा ये तो आप समझ ही सकते हैं।
