-
Advertisement
Himachal में लगातार 3 दिन सरकारी दफ्तरों में होगी छुट्टी, समय से निपटाएं जरूरी काम
Holidays of April Month: नेशनल डेस्क। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अप्रैल महीने में 8 दिन तक सरकारी दफ्तरों (Government Offices) में छुट्टी रहने वाली है। जिसके चलते सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक (Bank) भी महीने में 8 दिन बंद रहेंगे, ऐसे में आपके जो भी जरूरी काम हैं उन्हें आपको समय से निपटा लेना चाहिए ताकि कोई परेशानी ना हो। रविवार के अलावा अन्य छुट्टियों के मौके पर भी बैंक और सरकारी दफ्तर में काम नहीं होगा।
हिमाचल में लगातार 3 दिन सरकारी दफ्तर बंद
हिमाचल में लगातार 3 दिन 13, 14 और 15 अप्रैल को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहने वाली है। 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस (Himachal Diwas) और 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर छुट्टी होगी। इसके अलावा 7, 14, 21, और 28 अप्रैल को रविवार की छुट्टी रहने वाली है। वहीं, 13 और 27 अप्रैल को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। हिमाचल दिवस की छुट्टी सिर्फ राज्य सरकार के अधीन आने वाले सरकारी दफ्तर और सहकारी बैंक में ही होगी।
