-
Advertisement

ये हैं दुनिया की चार अनोखी जगह, यहां हर किसी को जाने की नहीं Permission
दुनिया में कई तरह के रहस्य छिपे होते हैं जिनका पता लगाना मुश्किल है। दुनिया के हर कोने में ऐसी कई जगह हैं, जो किसी ना किसी वजह से फेमस (Famous) तो हैं लेकिन वहां पर हर किसी व्यक्ति को जाने की इजाजत (Permission) नहीं है। कुछ खास लोग ही उन जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खास और अनोखी हैं लेकिन आप वहां पर नहीं जा सकते हैं …
फ्रांस की लसकस गुफा 1940 में खोजी गई थी। 20 हजार साल पुरानी इस गुफा में आदिमानव काल के हजारों चित्र मौजूद हैं। यहां लोगों का जाना प्रतिबंधित (Restricted) है। इसकी वजह है कि गुफा में खतरनाक कीड़े रहते हैं और गुफा के टूटने का भी खतरा है।
ऑस्ट्रेलिया का हर्ड आइलैंड एक ज्वालामुखीय द्वीप है। हिंद महासागर की गहराई से निकले इस द्वीप पर आज भी एक ज्वालामुखी सुलग रहा है, जिसकी वजह से यहां पर्यटकों का आना-जाना प्रतिबंधित है।
जापान (Japan) के शिंटो नाम के इलाके में बने ‘द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज’ मंदिर में पुजारी के अलावा केवल उसी परिवार को जाने की अनुमति है, जो रहाजघराने से ताल्लुक रखते हैं। इस मंदिर की खास बात ये है कि इसे हर 20 साल में तोड़ दिया जाता है और फिर से बनाया जाता है।
वेटिकन सिटी के गुप्त अभिलेखागार में हर कोई नहीं आ-जा सकता है। यहां सिर्फ पोप और कुछ खास लोगों को ही जाने की इजाजत है। इसकी वजह है कि इस अभिलेखागार में सदियों पुरानी किताबों और दस्तावेजों को सहेज कर रखा गया है।