- Advertisement -
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या (Aaradhya Bachchan) का आज अपना 9वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आराध्या को सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच आराध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे जय सिया राम की भक्ति से सराबोर गाना गा रही हैं। वीडियो में आराध्या एथनिक लुक में दिख रही हैं। आराध्या सिंगिंग के साथ डांस भी कर रही हैं। आराध्या का ये वीडियो बेहद क्यूट है। वीडियो में आराध्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को आराध्या का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। हालांकि ये वीडियो दिवाली का बताया जा रहा है लेकिन आज आराध्या के बर्थडे (#Birthday) पर ये काफी वायरल (viral) हो रहा है।
I guess now’s the best time to share this video of Aaradhya singing a devotional song for Diwali.
Happy Birthday Aaradhya! pic.twitter.com/DB48Y9L6qT
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) November 15, 2020
जैसा कि इस साल कोरोना के कारण लाखों लोगों की जिंदगी बदल गई है तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भी फैसला किया है कि वह इस बार आराध्या का जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाएंगे। वे इस सेलिब्रेशन को प्राइवेट रखेंगे जहां फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। आराध्या पार्टी में बर्थडे केक काटेंगी।
वहीं, इस खास मौके पर बिग बी (Big B) ने भी अपनी पोती आराध्या को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर आराध्या को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अमिताभ बच्चन ने 1 साल से लेकर 9 साल तक की आराध्या की क्यूट तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। सभी तस्वीरों में आराध्या बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सहारे आप आराध्या को हर साल बढ़ता हुआ देख पाएंगे। कैसे हर साल आराध्या बड़ी होती चली गईं और उनके लुक में क्या-क्या बदलाव आए, ये इस कोलाज फोटो को देख साफ तौर पर समझा जा सकता है। पोती की इन क्यूट तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- हैप्पी बर्थडे आराध्या…all my love 💕💕💕🌹।
- Advertisement -