-
Advertisement
ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा, पीएम मोदी का तंज-पास में बैठे थे थरूर
PM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,900 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज बंदरगाह’ का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम पिनाराई विजयन के अलावा मंच पर कांग्रेस नेता शशि थरूर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मंच पर शशि थरूर भी बैठे हैं, आज का ये इवेंट कई लोगों के नींद उड़ा देगा। जहां पहुंचनी चाहिए ये बात पहुंच भी गई होगी। पीएम मोदी ने शशि थरूर से हाथ मिलाया और उनसे रुककर कुछ देर बात भी की।
https://twitter.com/FabulasGuy/status/1918192701394309188
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी से पहले हमारे भारत ने हजारों वर्ष की समृद्धि देखी है। उस दौर में हमें जो चीज दूसरे देशों से अलग बनाती थी, वो थी समुद्री क्षमता, हमारी पोर्ट सिटी की आर्थिक गतिविधि। केरल का इसमें बड़ा योगदान था। भारत सरकार ने राज्य सरकार के सहयोग से सागरमाला परियोजना के तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया है। पोर्ट कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया है। पीएम-गतिशक्ति के तहत वाटरवेज, रेलवेज, हाइवेज और एयरवेज की इंटर कनेक्टिविटी को तेज गति से बेहतर बनाया जा रहा है।
“𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐞𝐯𝐞𝐧𝐭, 𝐭𝐡𝐞 𝐢𝐧𝐚𝐮𝐠𝐮𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐕𝐢𝐳𝐡𝐢𝐧𝐣𝐚𝐦 𝐒𝐞𝐚𝐩𝐨𝐫𝐭, 𝐢𝐬 𝐬𝐞𝐭 𝐭𝐨 𝐜𝐚𝐮𝐬𝐞 𝐬𝐥𝐞𝐞𝐩𝐥𝐞𝐬𝐬 𝐧𝐢𝐠𝐡𝐭𝐬 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐈𝐍𝐃𝐈 𝐚𝐥𝐥𝐢𝐚𝐧𝐜𝐞!”: PM Modi
Watch to find out what led PM Modi to make this statement! pic.twitter.com/AU9xXMdRWc
— BJP (@BJP4India) May 2, 2025
पीएम ने कहा कि पोर्ट अर्थव्यवस्था की पूरी क्षमता का एहसास तब होता है जब बुनियादी ढांचे के विकास और व्यापार करने में आसानी को प्राथमिकता दी जाती है और बढ़ावा दिया जाता है। पिछले एक दशक में यह दृष्टिकोण सरकार की बंदरगाह और जलमार्ग नीतियों की आधारशिला रहा है। औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
