-
Advertisement
भूत-भविष्य के 400 साल की जानकारी देगा ये #Smart_Calendar, 70 वर्षीय बुजुर्ग ने बनाया
Last Updated on November 25, 2020 by Sintu Kumar
देहरादून। आविष्कार करने वाले की कोई उम्र नहीं होती। कभी-कभी छोटा बच्चा या रिटायर्ड व्यक्ति भी ऐसा आविष्कार (Invention) कर देते हैं कि सभी देखते रह जाते हैं। इसी बात को साबित करते हुए 70 वर्षीय विजय मेहरा ने खास स्मार्ट कैलेंडर तैयार किया है। इस कैलेंडर की खासियत ये है कि इसकी मदद से भूतकाल व भविष्य के 400 साल की जानकारी ली जा सकती है। इससे हर साल कैलेंडर बदलने से निजात मिलेगी।
यह भी पढ़ें: #Invention : जमीन या पानी नहीं, अब हवा से मिलेगा खाना
वसंत विहार निवासी विजय मेहरा ने बताया कि इस कैलेंडर (Calendar) को बनाने में उन्हें करीब दो साल का समय लगा। उन्होंने बताया कि हर साल के महीने में तारीख व दिवस कुछ साल के अंतराल में दोबारा उसी तरह आते हैं। इसका अध्ययन कर उन साल को एक साथ क्रम में जोड़ा गया। इससे पिछले व भविष्य के 400 साल में किसी भी साल की जानकारी हासिल की जा सकेगी। उन्होंने दावा किया कि एक छोटे कैलेंडर में इतने अधिक वर्षों का कैलेंडर समाहित करने का आविष्कार इससे पहले नहीं किया गया। विजय मेहरा ने बताया कि वह 2001 में नेशनल फर्टिलाइजर लि., भटिंडा (पंजाब) से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 15 साल तक वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के पद पर सेवाएं भी दीं। अब वह घर पर रहते हैं। इस दौरान रचनात्मक आविष्कार करने का ख्याल आता रहता है। इसके चलते ही इन्होंने ये नई आर अनोखी चीज बनाई।